Press "Enter" to skip to content

स्कूली छात्रों ने 50 किमी की साइकिल यात्रा कर किया फिट इंडिया मूवमेंट का आगाज / Shivpuri News

 

शिवपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर ‘हॉकी के जादूगर’ मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के साथ देशभर में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता के कार्यक्रम शुरू हुए हैं। इसी क्रम में नगर में रविवार को 35 एमपी एनसीसी बटालियन व हैप्पीडेज हायर सेकंडरी स्कूल के कैडेट्स ने फिट इंडिया मूवमेंट का आगाज किया। अब इस अभियान को शहर के विभिन्न हिस्सों में चलाया जाएगा। इसमें एनसीसी के कैडेट सायकिलिंग, योग के माध्यम से शहर के लोगों को फिट रहने व प्रदूषण मुक्त शहर बनाने हेतु जागरूक करेंगे। इसी क्रम में आज हैप्पीडेज हायर सेकंडरी स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने बटालियन के कमांडिंग ऑफीसर कर्नल धीरेन्द्र सिंह, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल दीपक सांघी व केयर टेकर नितिन शर्मा के नेतृत्व में 50 किमी की साइकिल यात्रा की। यह यात्रा बटालियन मुख्यालय से दो बत्ती चौराहा होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर स्थित 10 वीं शताब्दी में बनी ऐतिहासिक सुरवाया गढ़ी पहुंची। जहां एक ओर कैडेट्स ने लंबी दूरी तक सायकिलिंग कर अपनी शारीरिक क्षमता को जाना वहीं दूसरी ओर गढ़ी का भ्रमण कर स्थल के ऐतिहासिक महत्व को जाना। इस यात्रा में बटालियन के सूबेदार रोमेश सिंह के साथ कैडेट कृष व्यास, अचल प्रताप सिंह, उमंग अवस्थी, अमन मौर्य, शरद वर्मा, रॉक्टेश भारतीय, रोहित शिवहरे, हर्ष यादव, अमन जाटव व सौरभ गोस्वामी के साथ सहायक अधिकारी व जवानों की सहभागिता रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!