Press "Enter" to skip to content

सूबेदार गायत्री इटौरिया ने बिना मास्क पहने 50 महिलाओं के काटे चालान | Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के मध्य गांधी चौक पर गुरुवार की शाम यातायात विभाग में पदस्थ ट्रैफिक सूबेदार गायत्री इटौरिया द्वारा अपने ट्रैफिक स्टाफ के साथ कोरोना काल के समय जारी नियम निर्देशों का उल्लंघन करने को लेकर अभियान चलाया गया जिसमें शहर के से गुजरने वाली वह महिलाएं व युवतियां जो चेहरे पर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रही थी ऐसी युवतियों और महिलाओं के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई और 100-100 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इटौरिया ने महिलाओं से कहा कि वह भविष्य में कोरोना काल के समय जारी नियम निर्देशों का पालन करें और होने वाली इस तरह की असुविधा से बचें साथ ही कोरोना के समय दिए गए नियमों के तहत हाथों को सेनिटाईज और सोशल डिस्टेंसिंग व चेहरे पर मास्क आवश्यक रूप से लगावे। इस दौरान करीब 50 से अधिक महिलाओं के चालान सूबेदार गायत्री इटौरिया द्वारा काटे गए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!