7 अप्रैल को 2 लाख 87 हजार से अधिक बच्चे पिएंगे दवा
शिवपुरी। सघन पल्स पोलियों अभियान के तहत 7 अप्रैल रविवार को शिवपुरी जिले में जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के लगभग 2 लाख 87 हजार बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए 1957 अनुमानित बूथ स्थापित किए गए है। कलेक्टर अनुग्रहा पी ने 7 मार्च को आयोजित होने वाली सघन पल्स पोलियों अभियान की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में आयोजित बैठक में दी। जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में सोमवार को आयोजित बैठक में जिला पंचायत के सीईओ एचपी वर्मा, सीएमएचओ डॉ. एएल शर्मा, डब्ल्यूएचओ के महेन्द्र पाटिल सहित जिले के एसडीएम, महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर अनुग्रहा पी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सघन पल्स पोलिया अभियान बच्चों की जिंदगी से जुड़ा हुआ अभियान है। 7 अप्रैल 2019 रविवार को हमें ऐसे प्रयास करने है कि सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत जन्म से लेकर 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियों की खुराक पीने से वंचित न रहे। इसके लिए उन्होंने सीएमएचओ एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं महिला एवं बाल विकास के कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर जाकर बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाने के लिए टीकाकरण केंद्र तक लाने मे सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि हमें ऐसे प्रयास करने है कि जिले का कोई भी ऐसा बच्चा जिसकी आयु 5 वर्ष तक है, वह पोलियों की खुराक पीने से वंचित न रहे। इसके लिए में रणनीति के तहत बच्चों के अभिभावकों, परिजनों को पे्ररित कर पोलियों की दवा पिलाने हेतु टीकाकरण केंद्र तक लाए। इस दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. संजय ऋषिश्वर ने बताया कि जिले में 7 अप्रैल को सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत 2 लाख 87 हजार से अधिक बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 11 मार्च 2018 को आयोजित पल्स पोलियो अभियान के तहत 2 लाख 87 हजार 89 बच्चों को दवा पिलाई गई थी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 3 हजार 914 कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएगी। अभियान के क्रियान्वयन हेतु 232 सुपरवाइजर बनाए गए है। जबकि 56 ट्रांजिट टीमें और 40 मोबाइल टीमों के माध्यम से बच्चो को दवाई पिलाने की व्यवस्था की गई है।






Be First to Comment