Press "Enter" to skip to content

टीबी के मरीज की कोरोना वार्ड में मौत, 5 घंटे तक बिना मास्क लगाए लाश के पास बैठी रही पत्नी | Shivpuri News

शिवपुरी। जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती टीवी के मरीज की सोमवार रात मौत हो गई। लापरवाही तब सामने आई जब लाश 5 घंटे तक पलंग पर पड़ी रही और मृतक की पत्नी पास में बैठी रही। बताया जाता है कि वार्ड में अन्य कोरोना मरीज भी भर्ती थे। 
जानकारी के अनुसार रमेश आदिवासी 50 वर्ष निवासी ग्राम गोपालपुर को टीवी की बीमारी थी। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने रमेश को कोराेना संदिग्ध मानते हुए कोरोना वार्ड में भर्ती कर दिया। जहां 4 बजे उसकी मौत हो गई। मामले की डॉक्टरों ने कोई सुध नहीं ली औेर लाश 5 घंटे तक वहीं पलंग पर पड़ी रही। इतना ही नहीं मृतक की पत्नी भी वहीं बैठे रही। उसके चेहरे पर सुरक्षा के लिए मासक तक मौजूद नहीं था। जबकि कोरोना आईसीयू में पहले से चार कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं। इसके बाद भी महिला की सुरक्षा को लेकर किसी भी डॉक्टर या स्टाफ का ध्यान नहीं गया। अस्पताल की लापरवाही का यह बड़ा मामला सामने आया है। अगर रमेश बच जाता तो वार्ड में भर्ती मरीजोें से उसे संक्रमण का खतरा नहीं होेता। अब यह भी कैेसेे कहा जा सकता हैै कि उसकी पत्नी संक्रमण नहीं फैला हो।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!