Press "Enter" to skip to content

बहू से दहेज में मांगे 5 लाख, न देने पर किया प्रताड़ित-shivpuri news

ससुरालीजनों पर दर्ज हुआ मामला
शिवपुरी। डबरा के रहने वाले तिवारी परिवार के सदस्यों ने दहेज के लिए अपनी बहू को प्रताड़ित कर उसे घर से निकाल दिया जिसकी सजा पीड़िता ने आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराकर की है। आरोपी उससे दहेज में 5 लाख रुपए की मांग करते थे और उसे तरह तरह की यातनाएं भी देते थे। यहां तक कि आरोपितों ने उसकी कई बार मारपीट भी की और उसे घर से भगा दिया। जिससे तंग आकर पीड़ित पिछोर थाने की चौखट पर जा पहुंची जिस पर पुलिस ने पीड़िता के पति सहित परिवार के 6 सदस्यों पर प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 
पिछोर निवासी सारिका उर्फ मोहनी का विवाह डबरा निवासी कुवेंद्र तिवारी के साथ हिंदू रीतिरिवाज के अनुसार बड़ी धूमधाम के साथ उसके पिता ने कराया था। उस समय पीड़िता के पिता ने अपनी हैसियत से खूब दान दहेज दिया। विवाह के कुछ समय पश्चात तक तो आरोपितों ने उसे ठीक ढंग से रखा, लेकिन इसके बाद पीडि़ता का पति कुवेंद्र तिवारी अपने परिवार के रामगोपाल तिवारी, सुशीला तिवारी, हेमलता शर्मा, रामेश्वर शर्मा, विनोद तिवारी और नीलम तिवारी के साथ मिलकर उससे उसके पिता के घर से 5 लाख रुपए लाने का दबाव बनाने लगे। जब पीड़िता ने आरोपितों को बताया कि उसके पिता की इतनी हैसियत नहीं है कि वह इतनी बड़ी रकम दे सकें। इसके बाद आरोपितों ने सारिका को तरह तरह से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। यहां तक कि आरोपितों ने तीन माह पूर्व उसकी मारपीट कर उसे घर से भगा दिया। इसके बाद वह अपने पिता के घर आकर रहने लगी। इस दौरान पीड़िता के पिता ने आरोपितों से कई बार उसकी पुत्री को अपनाने की मिन्नतें की, लेकिन आरोपितों बिना दहेज लिए सारिका को अपनाने को राजी नहीं हुए। इससे तंग आकर पीडि़ता ने आरोपियों को सबक सिखाने के लिए पुलिस की शरण ली।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!