शिवपुरी। सीहोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम काली पहाड़ी में जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ प्रतियोेगिता आयोजित करने पर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार रामकिशन पुत्र हीरालाल परिहार ने सीहोर थाने मेें शिकायत करवाई कि जन्माष्टमी के दिन बिना अनुमति के कुलदीप दुबे, भुवनेश्वर दुबे, भूरा परिहार, किशनसिंह निवासी काली पहाड़ी, विनेाद जाटव निवासी नरवर ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जबकि सार्वजनिक आयोजनों पर रोक लगी हुई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।




