शिवपुरी। मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन 5 मार्च को दोपहर 1 बजे सांसदज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे। इसके अलावा वे अन्य कार्यक्रमों में शामिल
होंगे। बताया गया है कि मेडिकल कॉलेज के उदघाटन के बाद कोलारस में 2ः30 बजे
जाटव समाज के सम्मेलन में शामिल होंगे, 4 बजे खरैह में रानी अवंतीबाई की
प्रतिमा का अनावरण व लोधी समाज के सम्मेलन में शामिल होंगे। 5ः30 बजे
बदरवास के अंत्योदय मेले में शामिल होकर किसानों को ऋण माफी योजना के तहत
प्रमाण पत्र देंगे और कृषि विज्ञान मेले में शामिल होंगे। 6ः45 पर कोलारस
के जीटखेड़ी में आदिवासी सम्मेलन में शामिल होंगे। रात 9 बजे शिवपुरी में
विभिन्ना समाजों की बैठक में शामिल होंगे, जबकि 6 मार्च को आईटी सेल के साथ
सुबह 9 बजे बैठक लेंगे। 10 बजे पदम चौकसे के यहां शोक संवेदना, 10ः15 बजे
पेंशनर एसोसिएशन के सम्मेलन, 11 बजे पंचायती राज सम्मेलन, 12 बजे राष्ट्रीय
ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। 1ः45 बजे सुरवाया में
अंत्योदय मेले में शामिल होंगे, 3ः45 पर खोड में रानी अवंतीबाई की प्रतिमा
का अनावरण करेंगे, 6ः15 बजे खनियाधाना में अंत्योदय मेले में शामिल होंगे।
7 बजे चंदेरी रवाना होंगे।






Be First to Comment