हाइवे पर मजदूरों से भरी पिकअप जा टकराई ट्रेक्टर-ट्रॉली से, 5 घायल | Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत झांसी फोरलेन हाइवे पर मझेरा के निकट गुरुवार की दोपहर में मजदूरों से भर महिंद्रा पिकअप ट्रेक्टर-ट्रॉली से पीछे से जा भिड़ी। इस दौरान महिंद्रा पिकअप में सवार 5 मजदूर घायल हो गए। बताया जाता है कि मजदूरों से भरी महिंद्रा पिकअप महाराष्ट्र के मलाड़ से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जा रही थी और इसमें उत्तर प्रदेश के मजदूर सवार थ्ज्ञे। तभी यह गाड़ी ट्रेक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी और महिंद्रा पिकअप में बैठे हुए मजदूर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस समय लॉकडाउन -3 के बीच बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर विभिन्न स्थानों से अन्य प्रदेशों की ओर लौट रहे हैं और इस दौरान आए दिन हाइवे पर सड़क दुर्घटनाएं हो रही है।

संबंधित खबरें