Press "Enter" to skip to content

गोदाम से गेंहू एवं सरसों चोरी, 5 लाख रुपये का माल संदिग्ध में आरोपी दबोचे | KOLARAS NEWS

कोलारस। कोलारस में कुम्हरौआ रोड पर होटल फुलराज वालों के निजी गोदाम से 5 लाख रूपये के गेंहू ओर सरसों की चोरी।
जानकारी के अनुसार कुम्हरौआ रोड पर स्थित होटल फुलराज वालो के निजी गोदाम में रखे गेंहू ओर सरसों के कट्टों में से अज्ञात चोरों ने 80 कट्टा सरसों एवं 250 कट्टे गेहूं के पार करने की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि उक्त गोदाम को मालिक ने 15 दिन पहले खोला था तब सब ठीक था। लेकिन आज गोदाम खोला तो उसमें अंदर एवं बाहर अनाज बिखरा पड़ा था। साथ ही गोदाम के साइड बाली सटर का ताला टूटा हुआ था। घटना की जानकारी कोलारस पुलिस को दे दी है। कोलारस पुलिस इसकी खोज बीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि शीघ्र ही इस घटना को अंजाम देने वाले चोरों को पकड़ लिया जाएगा।।
पुलिस जानकारी के अनुसार कुछ संदिग्ध ब्यक्ति पुलिस ने पकड़ लिए हैं एवं पूछताछ जारी हैं ,हो सकता हैं सुबह तक खुलासा हो जाएं

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!