Press "Enter" to skip to content

व्यवसायिक शिक्षा के प्रश्न पत्र में 5 तो उच्च गणित में 29 परीक्षार्थी रहे गैर हाजिर-Shivpuri News

शिवपुरी। बोर्ड परीक्षाओं के क्रम में शनिवार को हाई स्कूल और हायर सेकंडरी दोनों कक्षाओं के प्रश्न पत्र आयोजित हुए। हाईस्कूल का शनिवार को व्यवसायिक शिक्षा विषय का प्रश्न पत्र आयोजित किया गया जिसमें जिले में कुल 555 परीक्षार्थी नामांकित थे उनमें से 550 परीक्षा में शामिल हुए जबकि 5 गैर हाजिर रहे। इस दौरान कोई भी नकल प्रकरण दर्ज नहीं हुआ। 
वहीं शनिवार को ही हायर सेकंडरी का उच्च गणित विषय का प्रश्न पत्र भी आयोजित किया गया जिसमें जिले में 2393 परीक्षार्थी नामांकित थे उनमें से 2364 परीक्षा देने पहुंचे जबकि 29 गैर हाजिर रहे। इस प्रश्न पत्र के दौरान भी कोई नकल प्रकरण दर्ज नहीं हुआ। सबसे ज्यादा 8 परीक्षार्थी शिवपुरी विकासखंड में, पिछोर में 6, खनियांधाना में 5, करैरा में 2, नरवर में 1, पोहरी में 4 व बदरवास में 2 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!