Press "Enter" to skip to content

ब्लूचिलीज़ की *लॉक डाउन* विश्व भर में 5 दिन में ही 20 k लोगों ने देखी | Shivpuri News

शिवपुरी के कलाकारों की हर जगह सराहना
शिवपुरी। लॉक डाउन ने आम जनजीवन को प्रभावित कर रखा है, हर कोई इस अवधि में स्वयं  घर पर रहकर दिनचर्या चला रहा है। यू ट्यूब पर टीन एजर्स में तहलका मचाने वाली ब्लूचिलीज़ ने लॉकडाउन के दिनो में *लॉकडाउन* नाम से फ़िल्म का निर्माण किया है । ब्लू चिलीज की विडीओ ने यूटूब पर धूम मचा रखी है। इस विडिओ को 5 दिन में ही 20k से ज़्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। इस विडीओ में जितने भी कलाकार हैं। सभी ने अपने घर से कार्य किया है कोई भी कलाकार घर से बाहर नहीं निकला और सारे लॉक्डाउन के निययों का पालन किया है ,यही बात इस विडिओ को और ख़ास बनाती है। इस विडिओ को हर आयु वर्ग के लोगों ने काफ़ी सराहा है। जो भी लिंक को क्लिक करके इस हास्य विडीओ को देख रहा वह इसकी काफ़ी तारीफ़ कर रहा है। इस विडीओ ने वर्क फ़्रोम होम का मेसिज दिया है और लोगों को घर से ही रचनात्मक कार्य करने के लिए लोगों को प्रेरित किया है।

फ़िल्म देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें
https://m.youtube.com/watch?v=nbtOjA1Lf6Q

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!