Press "Enter" to skip to content

राजावेटी को ससुरालियों ने किया प्रताड़ित, 498 दर्ज | Shivpuri News

शिवपुरी। पिछोर थाना खेत्र के तहत आने वाले ग्राम राजामहादेव पिछोर में रहने वाली महिला ने ससुरालीजनों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। 
मिली जानकारी के अनुसार राजावेटी ने बताया कि उसकी शादी राजेश कोली के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। जब उसने दहेज लाने से मना कर दिया तो उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद महिला पिता के यहां आई और सारे मामले की जानकारी दी। महिला ने परिजनों के साथ थाने में जाकर पति राजेश कोली सहित ससरालीजन नन्हीं बाई कोली, संतोष कोली, सुनीता कोली निवासी घुरवारा थाना जखोरा जिला ललितपुर उप्र के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!