शिवपुरी। शहर के राजेश्वरी रोड िस्थत वीर तात्याटोपे पार्क में समाजसेवी व पर्यावरण मित्र अशोक अग्रवाल ने पौधे रोपकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान 48वें जन्मदिन पर अशोक अग्रवाल ने 49 पौधे लगवाए। इस पौधारोपण कार्यक्रम में कॉलोनीवासियों सहित उनके मित्रों ने भी उत्साह के साथ भाग लेते हुए पौधारोपण किया। अशोक अग्रवाल का कहना था कि उन्होंने अपने जन्मदिन पर अपना से उपहार में एक-एक पौधा मांगा था, लेकिन देखते ही देखते वीर तात्याटोपे पार्क परिसर में 49 पौधे रोपे गए। खास बात यह है कि हर साल अशोक अग्रवाल अपने जन्मदिन पर पटेल पार्क में पौधारोपण करते थे, लेकिन वहां अब पौधारोपण के लिए स्थान न होने से इस बार वीर तात्याटोपे पार्क में पौधारोपण करते हुए जन्मदिन मनाया गया।






Be First to Comment