Press "Enter" to skip to content

43500 रुपये की अबैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार | Dinara News

शिवपुरी पुलिस द्वारा 43500 रू की अवैध शराब की जप्त

शिवपुरी। दिनांक 04.05.19 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेंद्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी करैरा श्री आत्माराम शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दिनारा द्वारा 1 आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 43500 रू की अवैध शराब जप्त की गई।

थाना प्रभारी दिनारा उनि. के एन शर्मा को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बम्हारी में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कमरे में शराब छिपा कर रखी है एवं उसे कहीं ले जाने की फिराक में है थाना प्रभारी दिनारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना हुए, पुलिस टीम द्वारा दबिश के दौरान आरोपी वीपी चैहान पुत्र राजपाल चैहान निवासी ग्राम बम्हारी को दबोचकर उसके कमरे से 11 पेटी देशी प्लेन, 3 पेटी मशाला प्लेन, शराब की कुल 14 पेटियों में 700 क्वार्टर अवैध शराब कीमत 43500 रू की जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

साहनीय भूमिका-इस कार्यवाही में थाना प्रभारी दिनारा उनि के एन शर्मा, सउनि विनोद गौतम, प्रआर. राधाकृष्ण शर्मा, आर. मृत्युंजय, आर. अरविंद, आर. रमाशंकर एवं सैनिक धर्मपाल सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!