Press "Enter" to skip to content

ठेकेदार निकला 420, बिना बिजली विभाग की परमीशन के किसानों के खेतों में लगा दिए लाखों के ट्रांसफार्मर | Shivpuri News

शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र के तहत ग्राम राजापुर एवं आसपास के क्षेत्रों में एक बिजली ठेकेदार ने बिना बिजली विभाग की परमीशन के किसानों के यहां ट्रांसफार्मर लगा दिए। मामले की जानकारी जब बिजली विभाग के अधिकारियों को लगी तो मामले में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
सुदीप कुमार गोटिया प्रबंधक म.प्र.म.क्षे.वि.वि.कं.लिमी. पिछोर ने बताया िक उन्हें सूचना मिली कि ग्राम राजापुर एवं अन्य आसपास के गांव में बिजली ठेकेदार ने किसानों के साथ धोखाधड़ी कर बिना परमीशन के ट्रांसफार्मर लगा दिए हैं। सूचना पर जब जांच-पड़ताल की गई तो पता चला कि ठेकेदार द्वारा बिना बिजली विभाग की परमीशन लिए किसानों के खेतों पर ट्रांसफार्मर रखवा दिए। मामले में पुलिस ने सुदीप कुमार की शिकायत पर कृष्णपालसिंह यादव निवासी ग्राम सेमरी तहसील ईसागढ़ जिला अशोकनगर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!