Press "Enter" to skip to content

फर्जी तरीके से पंजीयन करा फसल बेेचने वाले चार पर 420 दर्ज | Kolaras News

 

शिवपुरी। कोलारस में फर्जी तरीके से पंजीयन कराकर फसल बेचने वालों के खिलाफ फास्ट समाचार ने समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार के बाद प्रशासन की टीम हरकत में आई औेर फर्जी तरीके से पंजीयन कराने वाले चार आरोपितों के विरुद्ध 420 का केस दर्ज कर लिया गया है। 
यह केस पटवारी सुभाष रावत निवासी ग्राम दर्रोनी थाना सिरसौद के द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के आधार पर किया गया है। आवेदन में पटवारी ने बताया कि ग्राम गुना, टोरी, सिघारपुर, केलधार, पिपराय में जिन किसानों के नाम पर भूमि अभिलेख में दर्ज थी उनके स्थान पर किसी अन्य नामों से पंजीयन रामकरण धाकड़, उर्मिला, वाबाई, कल्लोबाई धाकड़ ने करा दिया। ग्राम गुना टोरी के सर्वे नं. पर जिन किसानों के नाम वर्तमान में दर्ज हैं, चने की फसल के लिए आरोपित रामकरण धाकड़ पुत्र लालाराम धाकड़ ने पंजीयन कराया। ग्राम सिंघारपुर में उर्मिला पत्नी रामेश्वर धाकड़ ने पंजीयन कराया जबकि ग्राम केलधार में सुखदेव पुत्र रामकरण धाकड़ द्वारा पंजीयन करा लिया गया। इसी तरह ग्राम पिपराय िस्थत सर्वे भूमि पर कल्लो बाई पत्नी रामकरण धाकड़ द्वारा पंजीयन कराया गया। मामले में पुलिस ने सभी चारों आरोपितों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!