Press "Enter" to skip to content

चाची 420 व उसके पुत्र पर पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित | Shivpuri News

शिवपुरी। किसानों को ज्यादा दाम का लालच देकर करोड़ों की फसल खरीने वाली महिला व उसका पुत्र फरार हो गए हैं। पुलिस ने भी फरार महिला व उसके पुत्र पर 5.5 हजार का इनाम घोषित किया है। वहीं मामले को लेकर भाजपा नेता ने मां.बेटे का पता बताने पर 10 हजार का इनाम देने की बात कही है।
आधा सैकड़ों से अधिक किसानों ने गुरुवार को तेंदुआ थाने में आकर शिकायत दर्ज करवाई कि खरई निवासी महिला व्यापारी नीलम जैन पत्नी बबलू उर्फ अनिल जैन और उसके बेटे रिंकू उर्फ रिपुल जैन ने गेहूं का समर्थन मूल्य से अधिक भाव देकर सीधी खरीदी कर ली। जब रुपए देने की बारी आई तो महिला पूरे परिवार सहित फरार हो गई। तेंदुआ थाना प्रभारी अरविंद चौहान ने बताया कि महिला की खोजबीन शुरू कर दी है। इसी के तहत शनिवार को वह बदरवास गए और महिला के रिश्तेदारों से पूछताछ की। एसपी ने भी महिला व उसके पुत्र पर 5.5 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र शर्मा ने भी किसानों के साथ हुई ठगी पर रोष व्यक्त किया और कहा कि जो भी उनका पता बताएगा उसको 10 हजार का इनाम दिया जाएगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!