शिवपुरी -माधवचौक चौराहा मिलन मोबाइल के पास स्थित क्लासिक पान भंडार की दुकान पर बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर वहां से 40 हजार रूपए कीमत की सिगरेट के डिब्बे चोरी कर लिए। जिसकी जानकारी आज सुबह दुकान मालिक को लगी जिसने कोतवाली पुलिस को चोरी की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जहां छानबीन करने के पश्चात दुकानदार से शिकायती आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी। क्लासिक पान भंडार दुकान के संचालक जितेंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि के करीब 12 बजे के लगभग वह प्रतिदिन की तरह अपनी दुकान बंद कर घर गए थे। आज सुबह उन्हें मंदिर के कर्मचारी द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उनकी दुकान में चोरी हुई है जिस पर वह मौके पर पहुंचे जहां चोरों ने दुकान का काउंटर तोड़कर दुकान में अंदर प्रवेश किया जहां दुकान की दीवार को भी चोरों ने तोड़ दिया और वहां आग लगाने का भी प्रयास किया जिससे वहां बिछी मैटी व अन्य सामान जल गया। हालांकि आग ज्यादा नहीं लग पाई। इसके बाद चोर ने शटर उचकाकर दुकान में रखे 40 हजार रूपए कीमत के सिगरेट के डिब्बे चुरा लिए और फ्रिज से कोल्डड्रिंक निकालकर पी और इसके बाद चोर वहां से चले गए। 
40 हजार की सिगरेट दुकान की दीवार तोड़कर ले गए चोर
शिवपुरी -माधवचौक चौराहा मिलन मोबाइल के पास स्थित क्लासिक पान भंडार की दुकान पर बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर वहां से 40 हजार रूपए कीमत की सिगरेट के डिब्बे चोरी कर लिए। जिसकी जानकारी आज सुबह दुकान मालिक को लगी जिसने कोतवाली पुलिस को चोरी की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जहां छानबीन करने के पश्चात दुकानदार से शिकायती आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी। क्लासिक पान भंडार दुकान के संचालक जितेंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि के करीब 12 बजे के लगभग वह प्रतिदिन की तरह अपनी दुकान बंद कर घर गए थे। आज सुबह उन्हें मंदिर के कर्मचारी द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उनकी दुकान में चोरी हुई है जिस पर वह मौके पर पहुंचे जहां चोरों ने दुकान का काउंटर तोड़कर दुकान में अंदर प्रवेश किया जहां दुकान की दीवार को भी चोरों ने तोड़ दिया और वहां आग लगाने का भी प्रयास किया जिससे वहां बिछी मैटी व अन्य सामान जल गया। हालांकि आग ज्यादा नहीं लग पाई। इसके बाद चोर ने शटर उचकाकर दुकान में रखे 40 हजार रूपए कीमत के सिगरेट के डिब्बे चुरा लिए और फ्रिज से कोल्डड्रिंक निकालकर पी और इसके बाद चोर वहां से चले गए। More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News





Be First to Comment