Press "Enter" to skip to content

आयकर विभाग ने नोएडा में मायावती के भाई का 400 करोड़ रु. कीमत का प्लॉट जब्त किया ! National News

मायावती और आनंद कुमार। -फाइल

  • मायावती ने भाई आंनद कुमार को हाल ही में बसपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया था
  • बेनामी निषेध इकाई ने नोएडा के प्लॉट को जब्त करने का आदेश जारी किया था
  • बेनामी संपत्ति कानून का उल्लंघन करने पर 7 साल की सजा और प्रापर्टी की कीमत का 25% जुर्माने का प्रावधान

नोएडा. आयकर विभाग ने गुरुवार को बेनामी संपत्तियों पर कार्रवाई करते हुए नोएडा में 7 एकड़ का एक प्लॉट जब्त किया। इसकी कीमत 400 करोड़ रुपए बताई जा रही है। आयकर के मुताबिक, प्लॉट का मालिकाना हक बसपा प्रमुख मायावती के भाई आनंद कुमार और उनकी पत्नी विचित्र लता के पास है। मायावती ने पिछले दिनों आनंद को बहुजन समाज पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया था।
नियम के मुताबिक, बेनामी संपत्ति कानून का उल्लंघन करने पर सात साल की सजा और प्रापर्टी की बाजार कीमत का 25% जुर्माने का प्रावधान है।
आनंद ने करीबी के नाम पर प्लॉट खरीदा था
अधिकारियों के बताया कि 16 जुलाई को दिल्ली की बेनामी निषेध इकाई (बीपीयू) ने इस प्लॉट को जब्त करने का आदेश दिया था। आनंद कुमार ने यह संपत्ति अवैध तरीके से किसी करीबी के नाम पर खरीदी थी। दो साल की जांच के बाद इस बात के पुख्ता सबूत आयकर अधिकारियों को मिल चुके हैं। इससे पहले भी आनंद को बेनामी संपत्ति के मामले में नोटिस भेजे जा चुके हैं।
मायावती के सत्ता में आने के बाद भाई की संपत्ति बढ़ी
आनंद कुमार कभी नोएडा प्राधिकरण में क्लर्क हुआ करते थे। मायावती के यूपी के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी संपत्ति तेजी से बढ़ी। आनंद पर फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों रुपए कर्ज लेने का आरोप भी लगा था। 2007 में मायावती की सरकार आने के बाद आनंद ने एक के बाद एक 49 कंपनियां खोली थीं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!