शिवपुरी। बीती 9-10 जून की रात बस स्टैण्ड पर स्थित अंकित जैन की मोबाइल की दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर लिया है और एक चोर को 15 मोबाइलों के साथ गिरफ्तार किया है। चोरी के पीछे जो कारण निकलकर आए हैं वह चोर और दुकानदार के बीच मोबाइल मंहगा देने के कारण हुआ विवाद है। जिस कारण चोर ने दुकानदार को सबक सिखाने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।
कोलारस एसडीओपी सुजीत सिंह भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अंकित की बस स्टैण्ड पर स्थित मोबाइल की दुकान में बीते रोज शटर उचकाकर चोरी कर ली थी जहां से 20 मोबाइल चोरी हुए थे। पुलिस ने इस मामले में चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जहां उन्हें मुखबिर से कुलवारा निवासी संजय रावत का चोरी की वारदात में शामिल होने की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस ने संजय को पकड़कर उससे पूछताछ की तो उसने चोरी की वारदात को स्वीकार कर ली। पुलिस ने चोरी हुए 20 मोबाइल आरोपी के घर कुलवारा से बरामद कर लिए और जब उससे पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि एक माह पहले उसने अंकित की दुकान से एक मोबाइल खरीदा था जिसे अंकित ने 400 रूपए महंगा दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और इसी बात को उसने अपने मन में रख लिया और अंकित को सबक सिखाने के लिए उसने 9-10 जून की रात्रि उसकी दुकान में घुसकर मोबाइल चुरा लिए।






Be First to Comment