Press "Enter" to skip to content

पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 400 डंपर गिट्टी व 2 केशर मशीन की जब्त

शिवपुरी। करैरा अनुविभागीय अधिकारी उदय सिंह सिकरवार एवं एसडीओपी रत्नेश तोमर द्वारा संयुक्त रूप से नरवर के ग्राम नानकपुर में बड़े स्तर से अबैध रूप से चल रहे क्रेशर पर कार्रवाई करते हुए 400 डम्फर गिट्टी एवं 2 चलित क्रेशर मशीन जप्त की है। 
जानकारी के अनुशार करैरा एसडीएम उदयभान सिकरवार एसडीओपी रत्नेश तोमर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि नरवर तहसील के ग्राम नानकपुर में अबैध रूप से क्रेशर का संचालन किया जा रहा है। जिससे शासन को लाखों रुपये के राजस्व की हानि माफियाओं के द्वारा पहुंचाई जा रही है और क्षेत्र में गहरे गहरे गड्ढे भी खोद दिए है इसी सूचना पर प्रशासन और पुलिस ने बल सहित मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर छापा मारा जिसमे पोकलेन मशीन की तरह चेन से चलने बाली 2 क्रेशर मशीन सहित 400 डम्फर गिट्टी जप्त की है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!