,

करैरा पुलिस की कार्रवाई: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में संजीव राजपूत गिरफ्तार, 24 घंटे में हुई कार्रवाई / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के करैरा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में 25 वर्षीय संजीव राजपूत को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक, 8 अक्टूबर 2026 को पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि 16 सितंबर से संजीव राजपूत ने शादी का झांसा देकर उसे किराए के मकान में रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे छोड़कर चला गया। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 706/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति और एसडीओपी करैरा विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 9 अक्टूबर को ग्राम जुझाई निवासी संजीव राजपूत पुत्र हरभान राजपूत को गिरफ्तार किया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विनोद छावई, उपनिरीक्षक जगदीश सिंह भिलाला, आरक्षक सोनू श्रीवास्तव और महिला आरक्षक नीलम परिहार की भूमिका रही।