Press "Enter" to skip to content

सोलर ट्रैकर से बनेगी 40 से 50 प्रतिशत ज्यादा ऊर्जा

गीता पब्लिक स्कूल के छात्रो ने तैयार किया सोलर ट्रैकर
ऊर्जा की बढ़ती हुई आवष्यकताओ  व परंपरागत
ऊर्जा संसाधनों के दिनों दिन खत्म होते स्त्रोतों के चलते आने वाले समय में ऊर्जा की आवश्यकता सबसे पेचीदा विषय होगा ऊर्जा संकट से निपटने के लिए  सौर ऊर्जा मुख्य रूप से काम में ली जा सकती है सोलर पैनल से ऊर्जा जनरेट करने का काम दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है इसे और अधिक ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए सोलर ट्रैकर बनाया गया है
गीता पब्लिक स्कूल के कक्षा 9 के विद्यार्थियों  नवल  और नीतेश ने मिलकर सोलर पैनल से और अधिक एनर्जी जनरेट करने के लिए सोलर ट्रैकर बनाया है फिक्स्ड पैनल में सूर्य की किरणें दिन केवल कुछ ही समय के लिए  90 डिग्री पर आती है सोलर ट्रैकर की सहायता सोलर पैनल सूरज  के साथ साथ आगे बढ़ता है ब सूरज की किरणें पूरे समय प्लेट के ऊपर 90 डिग्री पर गिरती हैं जिससे  सोलर प्लेट से 40 से 50% अधिक ऊर्जा प्राप्त होने लगती है  अतः ऊर्जा की आवश्यकताओं की पूर्ति में सोलर ट्रैकर अपना एक महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है
सर्किट में यूज़ किए हुए कंपोबेन्ट्स
सबसे पहले इसमे हमने ldr लगाए है जो कि लाइट को सेंस करने के लये बना है। ये लाइट को सेंस करके एक voltage सिग्नल dc मोटर को भेजता हैं। जिससे मोटर लाइट के डायरेक्शन में मूव हो जाती है। मोटर ड्राइव करने के लिए एक ic का इस्तेमाल किया गया है। और जिससे dc मोटर मूव करती हैं । यह ic ldr से कनेक्ट हैं जब लेफ्ट ldr पर लाइट पड़ती हैं तो पैनल लेफ्ट मूव होता हैं और राइट पर पड़ती हैं तो राइट मूव करता हैं। जिससे हमको सारे दिन बराबर ऊर्जा मिलती हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!