Press "Enter" to skip to content

वेयर हाउस का मुनीम ही करवाता था चोरी ,चोरी के माल सहित 4 आरोपियों को दबोचा | Shivpuri News

शिवपुरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में सघन रात्रि गश्त एवं चैकिंग के परिणामस्वरूप दिनांक 01-02.03.19 की मध्य रात्रि गश्त में लगे प्रआर. जयनारायण को स्टैशन रोड़ बदरवास पर रात्रि में करीब 03ः30 बजे दो मोटरसायकलों पर चार व्यक्ति अनाज के बोरे रखकर संदिग्ध अवस्था में ले जाते दिखे जिसे पुलिस पार्टी द्वारा आवाज देकर रोका तो दोनो ही मोटरसायकल लेकर कच्चे रास्ते में भागे तब रात्रि गश्त में लगे सभी चैकिंग पार्टियों को अलर्ट किया गया घेराबंदी की गई तो चारो व्यक्ति मोटरसायकल छोड़कर खच्चू कुशवाह के घर में घुसे तो पुलिस पार्टियों द्वारा उक्त चारों आरोपियों को दबोचकर नाम पता पूछने पर उन्होनें अपना नाम कल्याण सिंह पुत्र रामदयाल कुशवाह उम्र 32 साल, सोनू पुत्र रामदयाल कुशवाह उम्र 25 साल,गजेन्द्र पुत्र रामदयाल कुशवाह उम्र 27 साल,अजय पुत्र अर्जुन सिंह कुशवाह उम्र 21 साल निवासीगण वार्ड नंबर 14 कुशवाह मोहल्ला बारई रोड़ बदरवास का होना बताया । उक्त चोरों से पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी अजय कुशवाह मण्डी रोड़ पर कुशवाह बेयर हाउस में मुनीम हैं एवं स्वंय अपने तीन परिचितों को रात में फोन से बुलाकर वेयर हाउस की पीछे की खिड़की से चार उड़द के बोरे निकालकर बेचने के लिए ले जा रहा था, उक्त आरोपीगणों के कब्जे से एक मोटरसायकल पैशन प्रो क्रमांक एमपी 33 एमई 4405 एवं एक कालेरंग की एच एफ डीलक्स बिना नंबर की तथा चार बोरे उड़द के कीमती 8000 रू के जप्त किए। इन चोरों से अन्य अपराधों में भी पूछताछ जारी है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. राजीव त्रिपाठी,प्रआर जयनारायण,आर. हरिओम, आर. बृजेश, आर. राजू पटेलिया, सैनिक हरिसिंह, सैनिक महेश खत्री एवं एफआरव्ही चालक अरविंद एवं वाहन चालक गोलू परिहार की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!