Press "Enter" to skip to content

खेत में खेल रहे थे जुआ, 4 पकड़े, 9 हजार 130 रुपए बरामद | Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना क्षेेत्र के तहत आने वालेे लुहारपुरा में पुलिस ने चार लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जुआरियों के पास से पुलिस ने नकदी व ताश की गड्डी जब्त की। मामलेे में पुलिस ने सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। 
देहात थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली िक नारायण के खेेत बड़ा लुहारपुरा में कुछ लोग हार-जीत का दाव लगा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जुआरियों की घेराबंदी कर गिेरफ्तार किया गया। पकड़ेे गए जुआरियों ने अपना नाम चतुर्भुज पुत्र हरिशंकर कुशवाह निवासी हरदौल मंदिर के पास पुरानी शिवपुरी, गुड्डू पुत्र अमीन खान 30 वर्ष निवासी इमामबाड़ा, लाल खान पुत्र बाबू खान निवासी दारूगर मोहल्ला, रवि बाल्मीक पुत्र रतलाल बाल्मीक निवासी सुभाषपार्क बताया। तलाशी लेने पर जुआरियों के पास से 9 हजार 130 रुपए नकद जब्त किए गए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!