शिवपुरी। शिवपुरी जिले में 9 माह से 15 वर्ष के बच्चों के लिए मीजल्स और रूबेला जैसी गंभीर बीमारियां से बचाव के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम मीजल्स रूबेला अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गत दिवस की स्थिति में जिले के 8 विकासखंडों में कुल 4 लाख 78 हजार 435 बच्चों को मीजल्स, रूबेला का टीका वैक्सीन लगाया गया।
सीएमएचओ डॉ. एएल शर्मा ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिले के शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों पर मीजल्सए रूबेला का टीकाकरण विकासखंडवार किया गया। बदरवास में 50027, करैरा में 59225, खनियांधाना में 63999, कोलारस में 40934, नरवर में 52162, पिछोर में 55765, पोहरी में 58180, सतनवाड़ा में 40290 एवं शिवपुरी शहरी क्षेत्र में 57853 बच्चों का टीकाकरण किया गया।



