Press "Enter" to skip to content

आईटीबीपी जवान से ऑनलाइन ठगी, 4 हजार इनाम का लालच देकर निकाल लिए 57 हजार 229 / Shivpuri News

 

शिवपुरी।
जिले में ऑनलाइन ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन कोई न
कोई व्यक्ति इस ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहा है। शासन-प्रशासन द्वारा इस ठगी
को रोकने के लिए कई जागरूकता कार्यक्रम व संदेश प्रसारित किए लेकिन ठगी
फिर भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। ऐसी ही एक ठगी की वारदात आईटीबीपी
जवान के साथ घटित हो गई जहां ठगों ने इनाम का लालच देकर खाते से 57 हजार
229 रुपए निकाल लिए। मामले को लेकर एसपी से शिकायत की गई है।

मिली
जानकारी के अनुसार जितेंद्र कुमार जो की करैरा आईटीबीपी में पदस्थ है उसे
फोन आया कि आपको 4 हजार रुपए का इनाम लगा है। जिस पर जितेंद्र समझ गए कि यह
फर्जी कॉल है इसलिए उन्होंने इनाम लेने से मना कर दिया और कॉल कट कर दिया।
लेकिन ठग ने तीन-चार बार फोन किया और कहा कि वह ठग नहीं है आप चाहें तो
ट्रू कॉलर पर उसका नाम देख सकते हैं। ठग ने जितेंद्र को अपनी बातों में फसा
लिया और उससे डिटेल ली। जब तक जितेंद्र कुछ समझ पाता तब तक उसके खाते से
57 हजार 229 रुपए निकल गए। घटना के बाद जितेंद्र ने बैंक फोन कर खाता लॉक
करवाया और पुलिस को सूचना दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!