Press "Enter" to skip to content

पाल बघेल समाज 3 जून को धूमधाम से मनाएगा होल्कर जयंती

-प्रतिभाओं को भी किया जाएगा सम्मानित

शिवपुरी-अखिल भारतीय पाल महासभा शिवपुरी द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 293वीं जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का का आयोजन 3 जून को मानस भवन में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम हेतु समाजबंधुआंे द्वारा जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। 
पाल महासभा के जिलाध्यक्ष एडव्होकेट रामस्वरूप बघेल ने बताया कि इस कार्यक्रम में समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैतान सिंह पाल पूर्व मंत्री म.प्र. शासन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियांे को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में समाज के उन छात्र-छात्राआंे को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्रथम तीन प्रतिभाआंे को मिनी लेपटाॅप एवं स्मार्ट फोन से सम्मानित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष एवं पाल महासभा की कार्यकारिणी ने सभी समाजबंधुआंे से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम मंे उपस्थित होने की अपील की है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!