शहर के तीन मकानों में वारदात को अंजाम देकर चोर गिरोह 3 लाख रुपए का
सामान चोरी कर ले गए हैं। एक वारदात पुरानी छावनी और दो वारदातें बहोड़ापुर
थाने में हुई हैं। पुलिस ने तीनों वारदातों में चोरी का मामला दर्ज कर जांच
शुरू कर दी है।
पुरानी छावनी थानाक्षेत्र के मोतीझील स्थित कृष्ण
नगर निवासी सुनील पुत्र मुन्नालाल बघेल के मकान में शनिवार-रविवार दरमियानी
रात चोर गिरोह ने धावा बोल दिया। चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और
अलमारी से 11 हजार रुपए नकदी, सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल सहित करीब डेढ़
लाख रुपए का सामान चोरी कर ले गए हैं। चोरी का पता सुबह लगा। सूचना मिलते
ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया
है।
बहोड़ापुर में दो जगह चोरी
बहोड़ापुर थानाक्षेत्र स्थित 20
सूत्रीय नगर निवासी मीरा पत्नी सूर्यनारायण दीक्षित के मकान में बीती रात
चोर गिरोह छत के रास्ते घर में घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर 10 हजार रुपए
नकद, 2 तोला सोना, आधा किलो चांदी सहित एक लाख रुपए का सामान चोरी कर ले
गए। चोरी का पता सुबह लगा। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज किया
है। वहीं इसी थानाक्षेत्र के अम्बेड़कर पार्क शील नगर निवासी धनेश सिंह
पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर में चोर छत के रास्ते दाखिल हुए और अलमारी से
50 हजार रुपए का सामान चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर
लिया है।
शहर के तीन मकानों में वारदात, 3 लाख का माल चोरी
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बदरवास में ज्वेलरी कारोबारी ने खुद को गोली मारी, घर के कमरे में लहूलुहान मिले, IPL में नुकसान की बात सामने / Shivpuri News
- बिन मौसम बरसात के साथ गिरे ओले, करेरा में बदला मौसम का मिजाज, अचानक बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से राहत / Shivpuri News
- मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा शिवपुरी से वीरेंद्र माथुर को बनाया गया “आयोग मित्र” / Shivpuri News
- गुरुकुल स्कूल ऑफ़ स्टडी में कक्षा 10वीं के मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश / Shivpuri News
- शिवपुरी कृषि उपज मंडी में 40 किलो में 2 किलो तक कटौती, निजी गोदामों में तुलाई से बढ़ी धांधली / Shivpuri News





Be First to Comment