Press "Enter" to skip to content

जुआ खेलते पांच जुआरी धरे, 39 हजार 700 बरामद-Shivpuri News

शिवपुरी। पिछोर पुलिस ने जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के पास से 39 हजार 700 रुपए की नकदी व ताश की गड्डी जब्त की। मामले में सभी आरोपितों पर जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। 
थाना प्रभारी अजय भार्गव को सूचना मिली कि किशनलाल जाटव का वटियावाला नया कुआ बदरवास के पास कुछ लोग हारजीत का दाव लगा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और वहां जुआ खेल रहे संजीव पुत्र हजरत लोधी, जितेंद्र पुत्र रामनिवास पाठक निवासी पिछोर, केदार पुत्र गोकुलप्रसाद लोधी निवासी ग्राम नाद, जितेंद्र पुत्र प्यारेराजा निवासी करारखेड़ा, हरिराम पुत्र बैजनाथ लोधी निवासी नयाखेडा थाना भौंती को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर युवकों के पास से 39 हजार 700 रुपए की नकदी व ताश की गड्डी जब्त की गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!