नेत्र शिविर में हुआ 385 मरीजों का परीक्षण -shivpuri news

िशवपुरी। नगर में जन हित समाज सेवा में कार्यरत लव-कुश शिक्षा प्रसार समिति के सहयोग से लायंस नेत्र चिकित्सालय गुना द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण, मोतियाबिंद जांच एवं भर्ती शिविर का आयोजन न्यू मॉडर्न विद्यालय पिछोर में किया गया। जिसमें 385 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया तथा 65 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया गया। शिविर में समिति की संचालिका आशा लोधी, अध्यक्ष आरके तिवारी, प्रधानाध्यापक दिनेश लोधी, नेत्र चिकित्सा सहायक एसके जैन का विशेष सहयोग रहा।