Press "Enter" to skip to content

जम्मू-कश्मीर में 370 हटने की हुई घोषणा, श्रीनगर में सचिवालय पर फहराया गया तिरंगा झंडा ! National News

Article 30: जम्मू-कश्मीर में 370 हटने की हुई घोषणा, श्रीनगर में सचिवालय पर फहराया गया तिरंगा झंडा
श्रीनगर। पिछले दो दिनों की कवायद के बाद आखिरकार आज जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के अलावा राज्य के पुनर्गठन के बिलों को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है। बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रोविजन्स के हटने की घोषणा कर दी और इसी के साथ 70 सालों बाद जम्मू-कश्मीर एक केंद्र शासित प्रदेश बन गया।
श्रीनगर में सचिवालय पर राज्य के झंडे के साथ बड़ी शान से तिरंगा फहराया गया और बहती हवा में लहराता भी नजर आया। इस एतिहासिक मौके का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक राज्य का अपना अलग संविधान और झंडा था लेकिन अब राज्य एक केंद्र शासित प्रदेश होगा जिसकी विधायिका भी होगी।
राष्ट्रपति ने अनुच्छेद 370 को हटाने वाले संकल्प को राज्यसभा और लोकसभा में मंजूरी मिलने के बाद राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि, ‘भारत के संविधान के अनुच्छेद 370 के क्लॉज 3 के साथ पठित अनुच्छेद 370 के क्लॉज 1 के द्वारा राष्ट्रपति को दिए गए अधिकार के आधार पर राष्ट्रपति संसद की रिकमंडेशन पर यह घोषणा करते हैं कि आज यानि 6 अगस्त 2019 से अनुच्छेद 370 के सभी क्लॉजेस प्रभाव में नहीं रहेंगे।’

बता दें कि मंगलवार को लोकसभा ने मंगलवार को लोकसभा ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा संबंधी अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने के प्रस्ताव संबंधी संकल्प को भी पारित कर दिया वहीं जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पास कर दिया। इस बिल के पक्ष में 367 और विपक्ष में 67 वोट पड़े। राज्ससभा ने इस संकल्प को सोमवार को पारित किया था।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!