Press "Enter" to skip to content

सफलता : लुकवासा पुलिस ने 35 बछड़े एवं बैलों से भरा हुआ कंटेनर पकड़ा | kolaras News

शिवपुरी, कोलारस। अभी अभी खबर जिले के कोलारस थाना अंतर्गत लुकवासा चौकी से आ रही हैं। जहाँ आज लुकवासा पुलिस ने लुकवासा चौकी अंतर्गत गंगोत्री टोल टैक्स के पास से बछड़ो से भरा कंटेनर पकड़ा जिसमे 35 बछड़े एवं बैल भरे हुए थे।

जानकारी के अनुसार लुकवासा पुलिस को सूचना मिली कि एक कंटेनर क्रमांक आरजे 18 जीए 9981 राजस्थान के टोंक से भरकर बालाघाट ले जाया जा रहा हैं। लुकवासा चौकी प्रभारी रामेश्वर शर्मा टीम के साथ चैकिंग की जिसके बाद कंटेनर को पकड़ लिया गया। जिसमे चालक मुस्ताक पुत्र अजीज खान उम्र 28 बर्ष निवासी थाना डिग्गी जिला टोंक राजस्थान का हैं।

इस कार्य मे अहम भूमिका प्रभारी एसआई रामेश्वर शर्मा ,आरक्षक सुरेन्द्र राय ,आर बलवीर ,आर मनोज रारिया की रही। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!