Press "Enter" to skip to content

सभी 35 रिपोर्ट नेगेटिव, मुंबई से आए 21 लोगों की रिपोर्ट भी नेगेटिव | Shivpuri News

शिवपुरी। आज सभी 35 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं और कोई नया पॉजिटिव केस नहीं आया है। अभी कोरोना वायरस पॉजिटिव 6 सक्रिय केस है जो जिन्हें चिकित्सकों  की निगरानी में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। जिले में अभी तक 10 पॉजिटिव केस आये हैं। जिनमेें से 4 लोग स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। मुम्बई से आने वाले 21 लोगों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए थे जिनकी रिपोर्ट आ गई है। इनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ए.एल.शर्मा ने बताया कि अभी तक जिले में 1352 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं जिनमें से 1292 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने बताया है कि जिले में अभी तक 75 हजार 326 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। आईसोलेशन वार्ड में कुल 06 लोग भर्ती हैं। जबकि संस्थागत क्वॉरेंटाइन में 25 लोगों को रखा गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!