Press "Enter" to skip to content

विद्युत उपकेन्द्र माढ़ा से सिंघराई तक 33के.व्ही.लाईन पर विद्युत प्रवाह शुरू

शिवपुरी। शिवपुरी जिले की 132 के.व्ही. विद्युत उपकेन्द्र माढ़ा से ग्राम सिंघराई तक 33 के.व्ही. लाईन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है एवं विद्युत प्रवाह भी शुरू किया जा चुका है। इन लाईनों में 33000 बोल्ट का करेंट प्रवाहित होगा। 

उपमहाप्रबंधक (एसटीसी) के म.प्र.म.क्षे.वि.वि.कं.लि.मि. शिवपुरी से बताया कि लाईन के आसपास के निवासीगण, कृषक एवं अन्य सर्वसाधारण लाईन के नीचे अपनी फसलों का खलियान/भूसा एवं अन्य ज्वलनशील पदार्थ न रखें, जानवरों का स्थाई एवं अस्थाई आवास न बनाए। पोल, स्टे तथा अन्य उपकरणों को न छुंए एवं लाईन से छेड़छाड़ न करें और मवेशियों को भी इनसे न बांधे। अन्यथा किसी भी जन-धन की हानि होने तथा फसलों के आर्थिक नुकसान होने पर म.प्र.म.क्षे.वि.वि.कं.लि.मि. जिम्मेवार नही होगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!