Press "Enter" to skip to content

मां जानकी सेना संगठन का 337वां सुन्दरकाण्ड का आयोजन / Shivpuri News

शिवपुरी- प्रति शनिवार को घर-घर होने वाले संगीतमय श्रीसुन्दरकाण्ड का आयोजन मॉॅं जानकी सेना संगठन का इस बार श्रीसीताराम मंदिर परिसर में किया गया। यहां संदीप शर्मा ए.आर.आई. की ओर से यह संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी भी शामिल हुए। इसके साथ ही श्रीबाणगंगा मंदिर से महामण्डलेश्वर नारायणदास जी महाराज, पं.अजय शंकर भार्गव, पं.केदार समाधिया, डॉ.बृजेश मंगल के द्वारा सुन्दरकाण्ड कार्यक्रम में भाग लिया गया। 

 

इसके साथ ही मॉं जानकी सेना संगठन के संरक्षक बृजेश सिंह तोमर, अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, महासचिव नरेशप्रताप ङ्क्षसह बॉबीराजा व अन्य सदस्यगण शामिल रहे जिन्होंने मिलकर सुन्दरकाण्ड का पाठ किया। इस दौरान संगठन में नवीन सदस्यों को भी जोड़ा गया जिसमें संगठन से जुड़े नवीन सदस्य राजेश विरमानी, शिवकुमार रावत सरपंच, प्रदीप कुमार जैन, योगेश शर्मा, प्रकाश सोनी, आकाश श्रीवास्तव, मनमोहन सिंह रघुवंशी इंजीनियर, भीमसिंह जादौन, राजेन्द्र व्यास सहित महिला सदस्य श्रीमती सारिका रघुवंशी, श्रीमती सुभ्रा शर्मा सभी सम्मानीय सदस्यों का संगठन में हार्दिक स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया और माल्यार्पण कर स्वागत किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!