Press "Enter" to skip to content

रमजान के पवित्र महीने में डाॅ. निसार अहमद द्वारा 33 विधवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की | Shivpuri News

आर्थिक रुप से कमजोर 33 विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की
शिवपुरी। विगत दिवस शहर के शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ. निसार अहमद द्वारा पुरानी शिवपुरी पिछड़े क्षेत्र की 33 विधवा व आर्थिक रुप से कमजोर जरुरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की। इस अवसर पर शक्तिशाली महिला संगठन के रवि गोयल एवं प्रमोद गोयल ने इन महिलाओं को सुरक्षित दूरी के साथ सिद्धेश्वर मेला ग्राउंड पर एकत्रित करने में सहयोग प्रदान किया। इन महिलाओं के चयन मंे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वंदना भार्गव पुरानी शिवपुरी ने महत्वपूर्ण व सक्रिय भूमिका अदा की इस अवसर पर आर्थिक सहायता प्रदान करने वाले डॉ. निसार अहमद ने बताया कि रमजान के पवित्र महिने मे जरुरतमंद की आर्थिक मदद की जाती हैं उसी के तारतम्य में मेरे द्वारा आज इन विधवा व आर्थिक रुप से कमजोर 33 महिलाओं को सुरक्षित दूरी का पालन करते हुए नकद राशि प्रदान की सहायता पाकर बूढ़ी व आर्थिक रुप से कमजोर महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल गए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!