Press "Enter" to skip to content

रिटायर्ड मुख्य लिपिक के खाते से 32 हजार रु. पार / Shivpuri News

शिवपुरी। पीजी कॉलेज शिवपुरी के रिटायर्ड मुख्य लिपिक के खाते से अज्ञात ठग ने 32 हजार रुपए पार कर दिए हैं। यहां हैरान करने वाली बात यह है कि रिटायर मुख्य लिपिक का एटीएम कार्ड नहीं बदला है, कार्ड स्वयं के पास है। इसके बाद भी राजस्थान बॉर्डर पर एटीएम से राशि निकाली गई है। सिटी कोतवाली पुलिस ने आवेदन लेकर मामले में जांच शुरू कर दी है

रिटायर्ड मुख्य लिपिक श्रीचंद शर्मा पुत्र भोलाराम शर्मा का कहना है कि 4 फरवरी की दोपहर 2:57 बजे अज्ञात नंबर 91141282240 से कॉल आया और बैंक खाते से पैसे निकालने की बात पूछी। उसने एटीएम कार्ड बंद करने की बात कही। इसके बाद दोपहर 3:09 बजे पहला मैसेज आया, जिसमें खाते से 10 हजार रु. कटने का उल्लेख था।

आखिरी मैसेज शाम 6 बजे आया। इस तरह तीन बार में 10-10 हजार के मान से 30 हजार और चौथी बार 2 हजार रुपए निकाले गए हैं। इस तरह 32 हजार रुपए अज्ञात ठग ने उनके खाते से निकाले हैं। श्रीचंद ने अपना एटीएम कार्ड दिखाते हुए कहा कि कार्ड मेरे पास ही है। बैंक जाकर पता किया तो मैनेजर ने बताया कि राजस्थान बॉर्डर पर करौली नामक मौजूद एटीएम मशीन से पैसे निकले हैं।

एटीएम कार्ड क्लोन करने की आशंका जताई
श्रीचंद का कहना है कि 5 फरवरी को उन्होंने गुरुद्वारा से आगे राजेश्वरी रोड पर एसबीआई के एटीएम से 5 हजार रुपए निकाले थे। उसके बाद उन्होंने खाते से कोई रकम नहीं निकाली। अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाशों ने क्लोन कार्ड बनाकर खाते से रकम पार की है। बैंक अधिकारियों ने शनिवार को फिर से बैंक बुलवाया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!