Press "Enter" to skip to content

विसा प्रभारी रामेश्वर की मेहनत 32 किमी. रोड शो के रूप में झलकी


रामेश्वर शर्मा ने पिछले तीन माह से गली-गली घूमकर तैयार की भाजपा के जमीन

शिवपुरी। भाजपा के उपाध्यक्ष एवं विधायक रामेश्वर शर्मा करीब 3 माह से शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा की गांव गलियों में घूम रहे हैं। उन्हे कोलारस उपचुनाव का प्रभारी बनाया गया है। सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के क्षेत्र में, एंटी इंकम्बेंसी के बावजूद भाजपा के लिए जमीन तैयार करना निश्चित रूप से एक मुश्किल काम था और आलोचकों का मानना था कि रामेश्वर शर्मा यहां कुछ खास नहीं कर पाएंगे, लेकिन आज बदरवास से कोलारस तक करीब 32 किलोमीटर के नेशनल हाइवे पर रामेश्वर शर्मा की मेहनत का रंग साफ साफ दिखाई दिया।
बदरवास विकासखंड मुख्यालय से सीएम शिवराज सिंह चौहान का रोडशो शुरू हुआ। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन उपस्थित थे। इस अवसर पर विशेष रूप से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान, मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, मंत्री नरोत्तम मिश्रा, मंत्री रुस्तम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा रामेश्वर शर्मा, मंत्री उमा शंकर गुप्ता, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, मंत्री ललिता यादव, मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री जालम सिंह पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी, वीरेंद्र रघुवंशी, रणवीर सिंह रावत, रामस्वरूप रिज़ारी, हेमपाल दांगी, विपिन खेमरिया, राधे श्याम बंसल सहित भाजपा के अन्य नेता उपस्थित रहे। पूरे रोडशो के दौरान कदम कदम पर लोगों ने फूलों की वर्षा कर भाजपा की रैली का स्वागत किया। लोगों का उत्साह दर्ज किए जाने योग्य था। जनता का उत्साह देख सीएम शिवराज सिंह भी खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने वचन दिया कि मैं रुकूँगा नहीं कोलारस को विकास के मामले में अद्भुत विधानसभा बनाऊंगा। 30 किलोमीटर तक सड़क के दोनों ओर साफ दिखाई दे रहा था कि रामेश्वर शर्मा ने पिछले 3 माह में क्या कुछ किया है। किस तरह भाजपा यहां संगठित होकर चुनाव मैदान में आ गई है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!