शिवपुरी। शहर में नई साल के जश्न में लोग शराब पीकर गाड़ी ड्राइव करते हैं जिसके चलते बाइक चालकों के साथ कई प्रकार की घटनाएं हो जाती हैं। एवं कई परिवारों में खुशी का माहौल नही रहता इसी के चलते शहर के कप्तान एसपी राजेश सिंह चंदेल ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था कि सभी जगह शाम के 4 बजे से रात के 1 बजे तक चैकिंग अभियान करें इसी के चलते शहर के माधव चोक राजेश्वरी रोड ग्वालियर बायपास गुना नाका चैकिंग शुरू की गई जिसके चलते यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने 8 लोगों को माधव चोक चौराहे पर शराब पीकर बाइक चलाते हुए पकड़ा इसी क्रम में टीआई कोतवाली ने 2 लोगों को ओर देहात थाने ने 2 लोगों को पकड़ कर 185 की कार्यवाही की।




