पेंशनर्स सातवे वेतन मान को लेकर 31 अगस्त को ज्ञापन देंगे

Image result for पेंशनर्स सातवें वेतन

कोलारस। मध्य
प्रदेश राज्य पेंशनर्स ऐसोसियेशन भोपाल के आहवान पर मध्य प्रदेश के समस्त
पेंशनर्स सातवे वेतन मान को लेकर प्रदेश व्यापी हडताल पर रहकर 31 अगस्त को
ज्ञापन करेगे साथ ही राज्य पुनर्गठन की धारा 72 को समाप्त करन्ने हेतु
पुजोंर निवेदन ज्ञापन के माध्यम से किया जायेगा।
मध्य प्रदेश राजय
पेंशनर्स ऐशोसियेशन के संभागीय अध्यक्ष कालूराम लोधी ने एक प्रेस विज्ञप्ति
में बताया कि कोलारस के सभी वर्गो के पेंशनर्स 31 अगस्त को दोपहर 2 बजे
स्थानीय रेस्ट हाउस जगतपुर कोलारस में उपस्थित होंगे जाहं से शाम 4 बजे
उक्त मांगो के संबंध में एक ज्ञापन एस.डी.एम कोलारस को ज्ञापन सौंपा
जायेगा। इसी क्रम में कोलारस क्षेत्र के वरिष्ठ वी.के गोयल, प्रकाश चन्द्र
जैन, रामनिवास भार्गव, आनंद भार्गव, भगवान स्वरूप चतुर्वेदी, दीनदयाल
भार्गव, कैलाश भार्गव, के एन शर्मा, दशरथ सिंह जाट, योगेन्द्र भार्गव,
बृजवल्लभ भार्गव, मजीद खां, गोपाल खैमरिया, रामनिवास भार्गव, बी.एल राठौर,
रामरतन महोद, पीएस लोधी, आर के श्रीवास्तव, सरवनलाल चन्देल आदि पेंशनरो के
हित में 31 अगस्त को स्थानीय रेस्ट हाउस पर  अधिक से अधिक संख्या में
उपस्थित होने की अपील की है।


संबंधित खबरें