शिवपुरी। सिरसौद थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बीती शाम 6 बजे मुखबिर की सूचना पर से पुलिस बल के साथ ग्राम अमरखोआ बुद्धू बाई जंगल ठाकुर बाबा के चबूतरा के पास से गिर्राज पुत्र दाताराम सिंह गुर्जर उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम लोहगढ़ थाना नूरवाद जिला मुरैना को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक हाथ से बनी 315 बोर की बंदूक व पांच जिंदा राउण्ड बरामद किए। थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि आरोपी पूर्व में फरार रहा है और वर्तमान में आरोपी का भाई गुड्डा फरारी डकैत है जिसके ऊपर शासन द्वारा 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस द्वारा अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी सुरेश शर्मा, एएसआई हरिसिंह, प्रआर महाराज सिंह, आर राजेश, सोनू, रवि, संतोष वैश, लोकेन्द्र सिंह सहित वाहन चालक राघवेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।हाथ से बनी 315 बोर की बंदूक सहित आरोपी गिरफ्तार, सिरसौद पुलिस की कार्यवाही

शिवपुरी। सिरसौद थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बीती शाम 6 बजे मुखबिर की सूचना पर से पुलिस बल के साथ ग्राम अमरखोआ बुद्धू बाई जंगल ठाकुर बाबा के चबूतरा के पास से गिर्राज पुत्र दाताराम सिंह गुर्जर उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम लोहगढ़ थाना नूरवाद जिला मुरैना को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक हाथ से बनी 315 बोर की बंदूक व पांच जिंदा राउण्ड बरामद किए। थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि आरोपी पूर्व में फरार रहा है और वर्तमान में आरोपी का भाई गुड्डा फरारी डकैत है जिसके ऊपर शासन द्वारा 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस द्वारा अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी सुरेश शर्मा, एएसआई हरिसिंह, प्रआर महाराज सिंह, आर राजेश, सोनू, रवि, संतोष वैश, लोकेन्द्र सिंह सहित वाहन चालक राघवेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।


