
शिवपुरी। करैरा थाना पुलिस द्वारा मंगलवार को दोपहर के समय महुअर नदी पुल फोरलाइन से मुखबिर की सूचना पर से बलवान सिंह पुत्र अमरसिंह यादव उम्र 39 वर्ष निवासी खैराई को 315 बोर का कट्टा मय जिंदा राउण्ड के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल भी जब्त की है। बताया जा रहा है कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने 25/27 आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।






Be First to Comment