शिवपुरी। सभी विभागों में पदस्थ कर्मचारियों के सातवें वेतनमान का अनुमोदन पूर्व में शासन द्वारा 31 दिसंबर तक अनुमोदन कराने के निर्देश दिए थे। शासन ने अब कर्मचारियों के सातवें वेतनमान का अनुमोदन की तिथि 31 मार्च 2019 तक बढ़ा दी है। सभी कार्यालय प्रमुखों से अनुरोध किया है कि वह अपने विभाग में पदस्थ सभी कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका सातवें वेतनमान का निर्धारण कर जिला पेंशन कार्यालय में प्रस्तुत कर अनुमोदन 31 मार्च 2019 तक आवश्यक रूप से करा लें।



