शिवपुरी। टीम-31 के द्वारा अपने वरिष्ठ सदस्य राहुल गंगवाल का जन्मदिन उनके घर पर जाकर मनाया। एडिशनल एसपी गजेंद्र कंवर के साथ जिला संयोजक परिवार परामर्श केंद्र आलोक एम इंदौरिया, सदस्य संतोष शिवहरे, राजेंद्र राठौर, राजेश गुप्ता, राम चौहान ने राहुल गंगवाल को पुष्प गुच्छ देकर संपूर्ण टीम-31 की ओर से उनके 51वें जन्म दिन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उनके पिता पूर्व प्रांतपाल लायंस क्लब राजेंद्र गंगवाल एवं राहुल गंगवाल की पत्नी श्वेता गंगवाल भी मौजूद थी। पूरे मध्यप्रदेश में राहुल एवं श्वेता गंगवाल दंपत्ति एक मात्र वो दंपत्ति है जो किसी जिले में परिवार परामर्श केंद्र के सदस्य हैं।






Be First to Comment