*शिवपुरी पुलिस द्वारा अवैद्य शराब के विरूद्ध अभियान के दौरान 31 लाख रू से अधिक की शराब की जप्त*
पुलिस मुख्यालय द्वारा दिनांक 15.02.19 से 31.03.19 तक चलाये जा रहे अभियान के दौरान शिवपुरी पुलिस द्वारा लगातार बेहतर कार्यवाही की जा रही है जिसके परिणामस्वरूप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन में दिनांक 13.03.19 तक 266 प्रकरणों में 272 आरोपियों को गिरफ्तार कर 17 लाख 36 हजार 220 रू की अवैध शराब एवं 3 मोटरसायकल एवं 3 चार पहिया वाहन कीमत 14 लाख 45 हजार रू कुल मश्रुका कीमत 3182220 रू का जप्त किया जा चुका है।
दिनांक 13.03.19 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला शिवपुरी में 18 प्रकरणों में 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर 91 लीटर अवैध शराब कीमत 14750 रू की जप्त की गई।
थाना प्रभारी फिजिकल निरी. अनीता मिश्रा द्वारा मुखबिर सूचना पर घोसीपुरा शिवपुरी एवं राम जानकी मंदिर के पास करौंदी काॅलोनी से वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी हेमन्त पुत्र दाताराम उम्र 25 साल निवासी नट के नीम के पास एवं राकेश पुत्र कल्लू बाथम उम्र 30 साल निवासी मुर्गा फार्म के पास रामजानकी मंदिर के पास करौंदी काॅलोनी के कब्जे से 47 क्वार्टर प्लेन शराब कीमत 3290 रू की अवैध शराब विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
इसी क्रम में थाना बदरवास द्वारा 2 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये वहीं थाना सतनवाड़ा, सुभाषपुरा, कोलारस, रन्नौद, दिनारा, नरवर, अमोला, पिछोर, मायापुर, भौंती, खनियाधाना, सिरसौद एवं बैराड द्वारा 1-1 प्रकरण अवैध शराब के विरूद्ध पंजीबद्ध किया गया।





Be First to Comment