करैरा। मंगलवार की जनसुनवाई के दौरान करैरा एसडीएम अंकित अस्थाना ने करैरा बीआरसीसी आफाक हुसैन को 31 स्वसहायता समूह के द्वारा शासकीय प्रा मा विद्यालयो में मीनू अनुशार भोजन न बनाये जाने पर तत्काल रूप से नोटिश देकर कार्यवाही के निर्देश दिए।
उक्त आशय की जानकारी देते हुये करैरा बी आर सी सी आफाक हुसेन ने बताया है की करैरा के प्रा बालक विद्यालय सहित ग्रामीण अंचलो में बच्चों न मीनू अनुसार भोजन दिया जा रहा था न ही गुणवत्ता लायक जिसके चलते जनशिक्षक की शिकायत पर करैरा एसडीएम को इनका रिपोर्ट सौपी गई जिसमे एसडीएम अन्कित अस्थाना ने तत्काल रूप से 31 समूह को नोटिश दिया है।



