Press "Enter" to skip to content

307 के मामले में फरार 3-3 हजार के दो ईनामी आरोपियों को किया गिरफ्तार | Shivpuri News

शिवपुरी। दिनांक 15.11.18 को दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगी और अन्य लोग घायल हो गये थे, जिस पर से थाना सीहोर में अपराध क्रमांक 130/18 धारा-307, 323, 324, 147, 148, 149, 336 भादवि एवं 25,27 आर्म्स एक्ट का सभी आरोपियों के विरूद्ध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना लेकर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। विवेचना के दौरान उक्त अपराध में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेंद्र सिंह कंवर, एसडीओपी करैरा श्री जीडी शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सीहोर द्वारा उक्त गंभीर अपराध में अन्य फरार अपराधियों की तलाश जारी रही। आज दिनांक 07.05.20 को थाना प्रभारी सीहोर उनि. रिपुदमन सिंह राजावत को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना को अंजाम देने वाले दो फरार आरोपी अभी ग्राम कांकर-मगरौनी रोड़ पर खड़े हैं सूचना पर से थाना प्रभारी सीहोर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश हेतु रवाना हुए, पुलिस टीम द्वारा ग्राम कांकर-मगरौनी रोड़ पर पहुंचकर देखा तो दो व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिए के दिखे, जो पुलिस को देखकर भागने लगे, पुलिस टीम द्वारा पीछा कर दोनों लागों को दबोचकर नाम पता पूछा तो उन्होने अपने नाम सुनील गुर्जर और रामवीर गुर्जर बताये, जो कि उक्त अपराध में घटना दिनांक से फरार चल रहे थे जिन्हे मौके से विधिवत गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा 3000-3000 रू का ईनाम घोषित किया गया था।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सीहोर उनि. रिपुदमन सिंह राजावत, आर जितेन्द्र, अरुण, अर्जुन, दीपक, आर. चालक जसवंत एवं सैनिक हनुमंत की सराहनीय भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!