Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में राज्य स्तरीय मलखम्ब प्रतियोगिता शुरू, 300 से अधिक खिलाडिय़ों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे

शिवपुरी। 31वीं सब जूनियर एवं 30वीं मिनी बालक/बालिका राज्य स्तरीय मलखम्ब प्रतियोगिता का सरस्वती विद्यापीठ स्कूल, फतेहपुर रोड़ शिवपुरी में आज शुभ हुई। जिसमें मध्यप्रदेश के 12 जिलों के चयनित लगभग 300 से अधिक खिलाडिय़ों ने भाग लिया। राज्य स्तरीय मलखम्ब प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे, संयुक्त संचालक विनोद प्रधान, राज्य मलखम्ब संघ के प्रदेश सचिव किशोर श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

संभागीय खेल अधिकारी एम.के.धोलपुरिया ने बताया कि दो दिवसीय राज्य स्तरीय बालक एवं बालिका मलखम्ब प्रतियोगिता लगभग 12 जिलों के चयनित 300 से अधिक खिलाड़ी भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का समापन 07 जून 2018 को शाम 05 बजे से किया जाएगा। इस मौके पर अधिकारीगण एवं खेलप्रेमी आदि उपस्थित थे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!