शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने नगरवासियों को पेयजल आसानी से सुलभ हो। इसके लिए पेयजल आपूर्ति हेतु पानी का निजी टेंकर 300 रूपए से अधिक में बेचने पर टेंकर संचालक के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। इसकी सूचना पुलिस के 100 नम्बर पर दी जा सकेगी।खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने उक्त आशय के निर्देश आज जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में पेयजल समस्या के निदान हेतु आयोजित बैठक में नगर पालिका के अधिकारियों को दिए। बैठक में कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश जैन सहित नगरीय निकायों, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने पेयजल समस्या से निपटने हेतु नगर पालिका द्वारा तैयार की गई योजना पर समीक्षा करते हुए कहा कि पेजयल वितरण व्यवस्था में सुधार हो, इसके लिए टेंकरो द्वारा लगाए जाने वाले फेरो की सतत निगरानी की जाए। वार्डों में पेयजल परिवहन करने वाले टेंकरों पर स्टीकर लगाए जाए। जिस पर टेंकर का क्रमांक, वाहन चालक का नाम उल्लेखित हो। उन्होंने कहा कि शहर के 39 वार्डों को चार जोनो में विभाजित कर प्रत्येक जोन पर एक ऐ.ई. की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निजी हाईड्रेड अधिग्रहण करने के भी निर्देश दिए। सम्पवेल एवं हाईड्रेड पर सीसीटीव्ही से भी निगरानी की जाएगी। इस पर पुलिस के जवान भी तैनात किए जाए।




